गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में 18 घंटे के अंदर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं। दो घटनाएं नेशनल हाईवे पर जबकि एक घटना रांची - दुमका रोड पर हुई है। इसमें तीन को मामूली चोट लगी है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। पहली घटना शनिवार रात साढ़े 9 बजे के करीब नेशनल हाईवे के 20 माइल में हुई। बंगाल से बिहार की ओर जा रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे गैस भरे इंडेन सिलेंडर नेशनल हाईवे पर बिखर गया। इसके कारण इस रोड़ के एक लेन पर वाहनों का परिचालन भी बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची एवं रोड पर बिखरे सिलेंडर को स्थानीय लोगों की मदद से दूसरी गाड़ी में लोड कराया गया। इस घटना में ड्राइवर जख्मी हो गया है।...