गिरडीह, अगस्त 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। पवित्र सावन महीने की पहली सोमवारी के मौके पर बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर का पट खुलते हीं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। इस बीच पूरे दिन श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा पर जलाभिषेक कर पूजा - अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि पवित्र सावन महीने में सोमवारी का अलग महत्व है। इस दिन बाबा भोले पर जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका:. गौरीपुर पहाड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब उन्होंने बताया कि मंदिर का पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं क...