गिरडीह, अक्टूबर 5 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर इलाके में प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कभी सड़क हादसे में, कभी संदिग्ध परिस्थितियों में तो कभी अचानक तबीयत बिगड़ने से मजदूरों की जान जा रही है। इसी कड़ी में बगोदर प्रखंड के बनपुरा गांव निवासी पूरन दास का पुणे में निधन हो गया। वे पुणे स्थित एक होटल में कार्यरत थे। रविवार को शव गांव पहुंचा तब माहौल गमगीन हो गया। शव लाने के लिए उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ रांची एयरपोर्ट गए हुए थे। जैसे हीं एंबुलेंस की सायरन बजी ग्रामीण दौड़े - भागे पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन को पहुंच गए। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए परिजनों की हिम्मत बंधाई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े ...