गिरडीह, फरवरी 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के मॉडल पंचायत के मुखियाओं को आईएसओ का सर्टिफिकेट दिया गया। राजधानी रांची में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में पंचायती राज विभाग के निदेशक राजेश्वरी बी के द्वारा मुखियाओं को सर्टिफिकेट दिया गया है। बता दें कि बगोदर प्रखंड के तिरला, जरमुन्ने पश्चिमी एवं देवराडीह को मॉडल पंचायत का दर्जा दिया गया है। मॉडल पंचायत में विकास के भी अलग से कार्य किए गए हैं। जरमुन्ने पश्चिमी के मुखिया सविता रजक, देवराडीह की मुखिया गायत्री कुमारी एवं तिरला मुखिया सरिता साव को आईएसओ का सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्टिफिकेट मिलने से मुखियाओं में उत्साह का माहौल था। जरमुन्ने पश्चिमी के मुखिया सविता रजक ने कहा कि यह जनता की देन है। जनता ने जिस आशा और उम्मीद से मुझे मुखिया बनाया था, मैंने उनकी उम्मीदों पर हर संभव खरा उतरने...