नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है। कई वाहन चालक पुलिस की मौजूदगी में भी बिना हेलमेट सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, तो सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.