मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने लापरवाही के आरोप में मझवां ब्लाक के बरैनी गांव के सफाई कर्मी को निलंबित कर दिए। उन्होने निलंबित सफाई कर्मी को सिटी ब्लाक से समबद्ध कर दिया है। वहीं मामले की जांच अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा है। कहा है कि एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए। बीते दस जून को बरैनी गांव के ग्राम पंचायत सचिव गांव का निरीक्षण करने पहुंचे तो सफाईकर्मी अवधेश कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। वहीं ग्राम पंचायत में काफी गन्दगी भी मिली। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। डीपीआरओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मी अवधेश कुमार को निलम्बित कर दिए। निलम्बन अवधि में सफाई कर्मी अवधेश कुमार को सहायक विकास अधिकारी (पं.), विका...