कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कल्याणपुर इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान बगैर रजिस्ट्रेशन संचालन करने पर दो हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहीं, तीन हॉस्पिटल संचालक ताला लगाकर भाग निकले। वहीं दो अस्पताल की ओटी भी सील कर दी गई।एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी ने शुक्रवार को अवैध अस्पतालों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान स्टार थ्री हॉस्पिटल व कानपुर हेल्थ हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते मिला। दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को आता देख बारासिरोही में गांधी, मान्या व सावरिया हॉस्पिटल ताला लगाकर भाग निकले। एचआर मेडिकल सेंटर, रोहित राज मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के ओटी को सील कर दिया गया। वहीं न्यू अभिनव हॉस्पिटल को मानकों का पालन न करने पर नोटिस थमाया गया है। एसीएमओ ने बताय...