बगहा, जून 7 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। खान एवं भूतत्व विभाग राज्य अंतर्गत खनिजों के पर्यावरणीय अनुकूल एवं धारणीय खनन तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है। बिहार में खदान चालू नहीं होने से झारखंड और उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर रेल और ट्रैकों के माध्यम से खनिजों का परिवहन होता है। जिनसे बिहार सरकार को टैक्स नहीं मिलता है। ओवरलोडिंग से सड़के टूट रही है। खनिज विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि राज्य अंतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर के तीव्र विकास के कारण पड़ोसी एवं अन्य राज्यों से भारी मात्रा में बालू, पत्थर आदि लघु खनिज लाया जाता है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: 10 जून से अंतर्राज्यीय लघु खनिज परिवहन के लिए ई-ट्रांजिट पास होगा अनिवार्य जिस पर प्रभावी नियंत्रण एवं अनुकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। दूसरे राज...