मेरठ, फरवरी 6 -- मेरठ। राज्य हज समिति की ओर से हज यात्रियों के टीकाकरण को लेकर एक आदेश जारी किया है। इसमें इस साल हज सफर पर जाने वाले हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग, एग्जामिनेशन एवं वैक्सीनेशन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहैल आज़म ने बताया कि हज यात्रियों को टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन करने के दौरान मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट दिखाना होगा। उसकी प्रति उपलब्ध करानी होगी, जो पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके बाद ही सभी हज यात्रियों को क्वाड्रिवेलेंट मेनिगोकाकल वैक्सीन सिंगल डोज दी जाएगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को सीजनल इन्फ्लूएंजा वैक्सीन के साथ ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इसी के साथ हज यात्रियों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। पिछले साल हज यात्रियों द्वारा टीकाकरण कै...