हमीरपुर, फरवरी 9 -- सरीला, संवाददाता। सरीला विकास क्षेत्र के बरहरा गांव में बिना मान्यता विद्यालय संचालित होने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर अभिलेख सहित कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिये हैं। निर्धारित समय में उपस्थित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष चौहान ने बरहरा गांव में संचालित स्वामी ब्रह्मानंद बाल विद्यालय के प्रबंधक मान सिंह लोधी को जारी नोटिस में कहा है कि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नेश राजपूत की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में आरोप है कि विद्यालय में कक्षा शिशु से दस तक बिना मान्यता के अवैध रूप से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि विद्यालय द्वारा दो वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि प...