बगैर मान्यता संचालित विद्यालय कराया बंद, चार को नोटिस
सोनभद्र, मई 16 -- कोन। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने शनिवार को कोन ब्लाक में बना मान्यता संचालित एक विद्यालय को बंद कराया। वहीं चार विद्यालय को नोटिस जारी की है। बीईओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को पान कुंवर इंग्लिश अकेडमी मिटहिनियाँ पर पहुंचे। मान्यता संबंधी प्रपत्र न दिखा पाने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। साथ ही चंद्रभान इंटर कॉलेज बागेसोती, मां गायत्री इंटर कॉलेज बागेसोती, एमके पब्लिक स्कूल खरौंधी तथा सरस्वती विद्या मंदिर कोन के प्रबंधको को नोटिस जारी की गई है। इन विद्यालयों के प्रबंधकों से मान्यता संबंधी प्रपत्रों को प्रस्तुत करने या विद्यालय संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं क्षेत्र के कुछ अन्य विद्यालयों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.