सोनभद्र, जनवरी 22 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र राबर्ट्सगंज क्षेत्र के सीमा के अंतर्गत आने वाले गांवों में बगैर मानकों के प्लाटिंग करने वालों की खिलाफ जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को टीम ने प्लाटिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। राबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्राम जो विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आते है में कतिपय प्लाटिंग कंपनी के प्लाटरों के की तरफ टैक्स की चोरी करने की नियत से किसान की जमीन को एग्रीमेंट करके पुन: किसान की तरफ से बिक्री कराया जाता है। इससे टैक्स की चोरी की जाती है। साथ ही प्लाटरों, कंपनी के द्वारा अवैध प्लाटिंग के कार्य बिना संस्थाओं से अनापत्ति एवं अनुमति लिये नक्शा ले आउट प्लान आदि स्वीकृत कराये बगैर प्लाटिंग व विकय किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इन पर नकेल कसने के उद्देश्य से विनियमित क्षेत्र ...