कौशाम्बी, मार्च 30 -- अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत ओसा स्थित वृद्धाश्रम में सोमवार को डिजिटल साक्षरता के महत्व पर बुजुर्गों को जागरूक किया गया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत समाज कल्याण विभाग कौशाम्बी के निर्देशन में संस्था निर्मल तमसा सेवा समिति द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को स्मार्टफोन का उपयोग, बैंकिंग एवं पेंशन के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बैंक मैनेजर नवीन झा ने बुजुर्गों को बताया कि आज के आधुनिक युग में सुविधा के साथ-साथ पैसा निकालने में कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी दूसरे व्यक्ति का फोन आए और उसके द्वारा अगर खाता का डिटेल मांगा जाए तो कोई भी बुजुर्ग बिना बैंक के जानकारी के कुछ भी ना दे नहीं तो उनक...