सोनभद्र, फरवरी 23 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा में सरकारी वाहनों के बगैर वैध बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी ) के संचालन का आरोप है राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने लगाते हुए नगर विकास विभाग से उच्चस्तरीय जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता का आरोप है कि उपलब्ध वाहन सूची एवं अभिलेखों के अवलोकन से साफ है कि कई वाहन आवश्यक दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के बावजूद सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए गंभीर लापरवाही करार दिया है। कहा कि बिना बीमा वाहन संचालन से दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को मुआवजा मिलने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव में सड़क सुरक्षा पर खतरा बढ़ता है तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने स...