संभल, जून 29 -- जिले के सभी प्राइवेट और परिषदीय स्कूल कल से दोबारा खुलने जा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने बगैर फिटनेस सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। एआरटीओ ने जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने साफ किया है कि स्कूल प्रबंधन तुरंत अपने सभी वाहनों की तकनीकी जांच (फिटनेस टेस्ट) पूरी करा लें। यदि कोई भी स्कूल बगैर फिटनेस प्रमाणपत्र के बच्चों को ढोता हुआ पाया गया, तो वाहन को तत्काल सीज कर दिया जाएगा। साथ ही स्कूल प्रशासन के खिलाफ भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बगैर फिटनेस स्कूली वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा, कल से खुलेंगे जिले भर के स्कूल एआरटीओ के मुताबिक, कल से ही सड़कों पर विशेष चेकिं...