अररिया, मई 6 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया शहरी क्षेत्र में बगैर नक्शा स्वीकृत कराये भवन निर्माण करने वालों पर नगर परिषद प्रशासन शिकंजा करना शुरू कर दिया है। दरअसल शहर में बस रही नई बस्तियों में कुछ लोग नगर परिषद से बगैर नक्शा पास कराये धड़ल्ले से भवन का निर्माण कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों का नगर परिषद प्रशासन सर्वे कराएगा और जो लोग बिना नक्शा पास कराए मकान बनवाए हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। इसकी पुष्टि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने की और कहा कि इसके लिए वह टैक्स कलेक्टर को निर्देशित किए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की सीमा में बिना नक्शा पास करवाए किसी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि संबंधित व्यक्ति नियमानुसार बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति ल...