नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अंडे खाने के तो कई सारे फायदे हैं। खासतौर पर अंडे को उबालकर खाना वेट लॉस से लेकर प्रोटीन इनटेक के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन उबला अंडा अगर कच्चे अंडों के बीच रख दिया तो इसे पहचानना काफी सारे लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर जब अंडे को तोड़ना ना हो तो उबले अंडे की पहचान करने के लिए आपको ट्रिक लगाने की जरूरत होती है। दरअसल, अंडा उबालने के बाद जब ठंडा हो जाता तो उसके आकार और टेक्सचर में कुछ खास फर्क नहीं दिखता। ऐसे में जो लोग कुकिंग में नए हैं उनके लिए मुसीबत हो जाती है। कभी अगर आप इस सिचुएशन में फंस जाएं और कच्चे अंडे के साथ उबले अंडे रखे हों तो बगैर तोड़े उबले अंडे को पहचानने के लिए बस सिंपल टेस्ट करें।स्पिन टेस्ट करके पता करें उबले और कच्चे अंडे की पहचान अंडा जब उबला हुआ होगा तो प्लेन सरफेस पर नचाने पर ख...