नैनीताल, अप्रैल 15 -- नैनीताल। तल्लीताल में पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की कमी पर दो ट्रकों को सीज कर दिया। एसआई बबीता ने बताया कि हल्द्वानी से आ रहे दो ट्रकों की जांच की। दोनों चालकों के पास न तो वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस था। साथ ही दोनों वाहनों में ओवरलोडिंग भी पाई गई। इस पर चालक निर्मल सिंह बिष्ट पदमपुरी व चालक राजीव सिंह हल्द्वानी का चालान कर दोनों ट्रकों को सीज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.