नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- कपिल शर्मा के सेंस ऑफ ह्यूमर के तो काफी फैंस है। लेकिन अब लोग उनकी फिटनेस के भी फैन हो गए हैं। 2 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे कपिल पूरे 45 साल के हो गए। और लास्ट ईयर उनकी फिटनेस में दिख रहा चेंज फैंस को मोटिवेट करता है। 63 दिन में 11 किलो वजन घटाने वाले कपिल शर्मा के ट्रेनर योगेश भटेजा ने कॉमेडियन के पूरे वेट लॉस की जर्नी को डिटेल में शेयर किया है। जिसे जानने के बाद आपको भी वेट लॉस में मदद मिल सकती है।कपिल शर्मा के फिटनेस कोच ने शेयर की वेट लॉस जर्नी कपिल शर्मा के फिटनेस कोच योगेश भाटेजा वैसे तो कई सेलिब्रेटीज के कोच रह चुके हैं। इस लिस्ट में फराह खान और सोनू सूद भी शामिल है। योगेश ने यूट्यूब वीडियो में बताया था कि अक्सर लोग तभी फिटनेस पर ध्यान देते हैं जब उनकी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव होते हैं।सही खानपान पर ध्यान ...