पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा बीते माह कई संबद्ध महाविद्यालय के दानदाताओं की जारी की गई सूची को लेकर एक नया सवाल खड़ा हो गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी की गई दानदाताओं की सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और गड़बड़ियां को लेकर ऑडिट करवाने की मांग मुखर हो रही है। विश्वविद्यालय के द्वारा जो दानदाताओं की सूची सार्वजनिक की गई है, वह पूरी तरह संदेह के घेरे में है। इसमें कई ऐसे नाम और संस्थाएं शामिल की गई हैं जिनकी सत्यता संदिग्ध है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा बिना जांच पड़ताल के ही पूर्णिया विश्वविद्यालय ने दानदाताओं की सूची जारी कर दी। पहले पूर्णिया विश्वविद्यालय को दानदाता का नाम और किस अकाउंट में दानदाता ने रुपए जमा की है और अन्य प्रक्रियाओं की जांच पूर्...