देवघर, मार्च 18 -- चितरा । अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के सारठ-चितरा मुख्य सड़क पर मंझलीबाद गांव के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने बगैर वैध चालान के बालू लोड दो ट्रैक्टर को पकड़ा। कार्रवाई एएसआई मनोज पासवान के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, नियमित गश्ती के दौरान दोनों ट्रैक्टरों को संदेह के आधार पर रोका गया और चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात व चालान की मांग की गई। हालांकि चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। उसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.