गिरडीह, मार्च 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार ने मंगलवार की रात बगैर चालान जा रहे गिट्टी लोड ट्रैक्टर को जब्त कर तिसरी थाना को सुपुर्द कर दिया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि किसी क्रशर से गिट्टी लोड करके एक ट्रैक्टर कहीं जा रहा था। तभी तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार की नजर उस पर गई और उन्होंने तिसरी बाजार के पास गिट्टी लोड ट्रैक्टर को रुकवाया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर ड्राइवर से गिट्टी का चालान व पेपर की मांग की। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने न तो गिट्टी का चालान दिखाया और न ही इससे सम्बन्धित किसी भी तरह का कागजात ही दिखा पाया। जिसके बाद बीडीओ मनीष कुमार गिट्टी लोड ट्रैक्टर को तिसरी थाना लेते आए। इसके बाद उन्होंने गिट्टी लोड ट्रैक्टर को तिसरी पुलिस को सौंप दिया और डीएमओ को कार्रवाई के लिए लिख दिया। मालूम हो कि तिसरी में धड़ल्ल...