बगैर कनेक्शन गैस नहीं और नए पर है पाबंदी, जनता परेशान
शाहजहांपुर, मई 25 -- जिले में घरेलू एलपीजी कनेक्शन पर लगी रोक से हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मार्च से नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं, जबकि बिना कनेक्शन उपभोक्ताओं को गैस रीफिल भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में नए परिवार, किराएदार और शहर में हाल में रहने आए लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। गैस एजेंसियों और पूर्ति कार्यालय में रोजाना लोग नए कनेक्शन और गैस सिलेंडर के लिए गुहार लगाने पहुंच रहे हैं।
गैस एजेंसियों की स्थिति गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक फिलहाल केवल पुराने कनेक्शनों का ट्रांसफर किया जा रहा है। नए घरेलू कनेक्शन जारी करने पर रोक होने से उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसियों पर आने वाले लोगों को पांच किलो वाला सिलेंडर लेने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसकी कीमत अधिक होने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.