प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- कुंडा। महेशगंज थाने के दरोगा प्रभाशंकर सचान ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अठैसा गांव में दो लोग आम का हरा पेड़ काट रहे हैं। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पेड़ काटकर गिरा दिया था। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह बगैर किसी परमीशन के पेड़ कटवा रहे थे। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने हरा पेड़ काटने वाले रोहित कुमार निवासी मछेहा तथा उसके साथी सचिन सिंह निवासी कांधापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.