नैनीताल, मई 3 -- भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौल में बिना अनुमति सड़क निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में राजस्व विभाग ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी सीज कर दी। कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने धारी तहसील को सूचना दी थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें पेड़ों की कटाई भी शामिल है। शिकायत मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक निधि चौधरी और राजस्व निरीक्षक प्रवीन ह्यांकी मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क से क्षेत्र के लोगों को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं है। उनका आरोप है कि एक बिल्डर अपने निजी स्वार्थ के लिए सड़क का निर्माण करा रहा था। ग्रामीणो...