प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- मानिकपुर। कालाकांकर वन रेंज के बीट प्रभारी दिनेश कुमार ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 मार्च की शाम वह अपने सेक्सन प्रभारी अवध बिहारी उपवन रेंजर के साथ श्रीकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे तो देखा आम के पेड़ की डाले काटकर गायब कर दी गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बहरामई गांव के कुछ लोगों ने पेड़ काटा है। जब उनसे सम्पर्क कर पेड़ काटने की अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। बीट प्रभारी दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने ज्ञानेन्द्र पाल, अरविन्द पाल, शुभम पाल के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.