धनबाद, अप्रैल 29 -- सरायढेला बगुला बस्ती में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर नगद और गहनों की चोरी कर ली। मामले की शिकायत भुक्तभोगी जादू गोप ने मंगलवार को सरायढेला थाना में की। पुलिस को दिए आवेदन में जादू ने बताया कि वह 26 अप्रैल को सुबह नौ बजे अपने घर पर ताला बंद करके शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल विशुनपुर गए थे। मंगलवार की सुबह घर लौटे तो उनके घर के पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा खुला था और खिड़की का पल्ला भी खुला था। चोरों ने घर में रखा नतनी की शादी के लिए घर पर रखा करीब 80 हजार रुपए की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- दाउदनगर में दो बंद घरों से लाखों की संपत्ति चुराई साथ ही सोने और चांदी के आभूषण भी चोर बक्सा का ताला तोड़ कर ले गए। मांग टीका, कान का टॉप्स, चांदी की पायल, चांदी की सिकड़ी आदि चोरी कर ली। चोरी की घटना से आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.