बगुलापारा व पनहरिया घाट के दो पीपा पुल बंद, 10 हजार की आबादी होगी प्रभावित
सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। ब्लॉक गोंदलामऊ और विधानसभा क्षेत्र सिधौली के अंतर्गत सरायन नदी पर बने दो प्रमुख पीपा पुलों (पॉन्टून ब्रिज) को सोमवार शाम से आम जनता के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध बगुलापारा घाट और पनहरिया घाट पर स्थित पीपा पुलों पर लागू किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड की अधिशासी अधिकारी रीमा सोनकर ने इसकी जानकारी दी। दोनों पुल के बंद हो जाने से 10 हजार की आबादी प्रभावित होगी। साथ ही दूसरी तरफ जाने के लिए 25 किमी की अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के नियमों और विभागीय प्रावधानों के तहत हर साल वर्षा ऋतु की शुरुआत से पहले नदियों के जलस्तर में होने वाली संभावित वृद्धि को देखते हुए इन अस्थाई पुलों को हटा दिया जाता है। यह भी पढ़ें- दरौली में सरयू न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.