मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बगीचे में संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक की लाश मिली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उसका शव बगीचा में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच में जुटी है। यह मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विंदबारा स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप बने एक बगीचे का है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को गंभीर अवस्था में बगीचे में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कासिम बाजार थाना की पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉ...