हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- कालाढूंगी। कोटाबाग के मूसाबंगर गांव में आंवले के बगीचे में रविवार को गुलदार का शावक मृत हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद जला कर नष्ट कर दिया। कालाढूंगी रेंज के रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि मृत मादा शावक की उम्र 5 से 6 माह थी। गले में किसी जानवर के दांतों के निशान मिले हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जंगली जानवर के हमले से ही शावक की मौत हुई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...