मथुरा, मार्च 2 -- ब्रज में चारों और होली की धूम मची हुई है। मंदिरों से लेकर गली-मोहल्ले अबीर गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। मंदिरों से आराध्य प्रभु के दर्शन करके लौटते नर-नारी सभी रंगों और गुलाल से सराबोर हैं। रविवार को भारत विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने बगीचे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देकर होली खेली। मंदिर में भक्तों के ऊपर मंदिर के सेवायत ने टेसू के फूलों के रंगों की वर्षा की। ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के गायकों द्वारा मंदिर प्रांगण में नगाड़े, ढप और झांझ बजाते हुए होली के रसिया गा रहे थे। ऐसी होरी में लग जाए आग री, याने कैसो चटक रंग डारो के गायनों पर महिला भक्त जमकर थिरक रहे थे। ठाकुर जी की छटा अत्यंत मनमोहक लग रही थी। देश-विदेश से आए श्रद्धालु ठाकुर जी के प्रसादी अबीर-गुलाल, चोवा, चंदन और टेसू के शुद्ध...