चम्पावत, अप्रैल 7 -- टनकपुर में नायकगोठ क्षेत्र में एक बगीचे में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बगीचे में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग करते हुए होज रील की सहायता से आग पर काबू पा लिया। फायर टीम ने लोगों को वनाग्नि से बचाव की जानकारी दी। साथ ही आग लगने की सूचना फायर विभाग को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...