जौनपुर, मई 18 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के होरेया गांव में रविवार रात युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गोशाला में घुसकर युवक पर हमला, फायरिंग से दहशतघटना का विवरण होरैया गांव निवासी यादवेंद्र सिंह ने नेवढ़िया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उनका भतीजा सुबास सिंह 37 वर्ष गांव के बगीचे की तरफ गया था। आरोप है कि गांव के ही सर्वेश सिंह उर्फ काजू पुत्र विजेंद्र प्रताप सिंह ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुबास सिंह के पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं।मौके पर घटना घटना के दौरान मौजूद रमेश सिंह ने बीच-बच...