भागलपुर, दिसम्बर 17 -- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कथोनी रामनगर गांव के बहियार स्थित बगीचे में एक अज्ञात शिशु का शव मिला। शिशु की उम्र करीब तीन से चार माह बताई जा रही है। शव मिलने के बाद मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सुबह कुछ ग्रामीणों ने बगीचे में पड़े शिशु के शव को देखा। जिसके बाद पूरे गांव में खबर फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शिशु का शव सोमवार की देर रात को ही फेंका गया था। शव के पास एक पॉलिथिन में दवाई रखी हुई थी। वहीं बगल में एक बच्चे का नया कपड़ा भी मिला है और शव को कपड़े से ढक दिया गया था। इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जिसे लोग मानवता को शर्मसार करने की बात कह रहे हैं। शिशु की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.