गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी-मलसा मार्ग पर गुरुवार को एक बगीचे में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त आटो चालक सरफूद्दीन निवासी जमानियां कोतवाली स्टेशन बाजार वार्ड नंम्बर 10 के रुप में की। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई मोहम्मद सुहैल ने बताया कि सरफूद्दीन चार भाईयों में सबसे बड़ा था। बुधवार दोपहर जमानियां स्टेशन से सवारी लेकर गाजीपुर के लिए निकला लेकिन वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। खोजबीन की जा रही थी कि पता चला कि मलसा-ढढनी मार्ग पर एक बगीचे में मृत पड़ा है। छोटे भाई ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले बिहार के पेऊडी के नजमा के साथ हुई थी। उसे दो पुत्र और दो पुत्रियां है। हादसे के बाद माता हसबून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.