जौनपुर, जनवरी 7 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी चैनपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने नीम के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सूरज उर्फ भीम चौहान पुत्र जटाशंकर चौहान निवासी गोरापट्टी चैनपुरके रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज सधीरनगंज बाजार में पान की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर सामान सजाने के बाद पिता से यह कहकर निकला कि वह घर जाकर नहाने-खाने जा रहा है। दोपहर करीब दो बजे गांव का ही एक व्यक्ति खेत की भराई के लिए गांव के बगीचे में गया, जहां उसने सूरज को नीम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.