गोंडा, फरवरी 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ घर के पास स्थित एक बगीचे में पड़ोस के रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। तहरीर के अनुसार घटना के बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जब परिवार के लोगों ने आरोपी से इस संबंध में बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.