भदोही, अप्रैल 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक बगीचे में बुधवार को एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। राहगीरों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल इसकी सूचना एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही सरकारी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और करीब 35 वर्षीय युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन युवक जिला अस्पताल न जाकर अस्पताल से कहीं अन्यत्र चला गया। उसके हाथ में चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...