खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिहाय गांव में आम के बगीचे की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला शुक्रवार को सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूखो यादव नाम का व्यक्ति अपने आम के बगीचे की देखरेख कर रहा था तभी ढोरो शर्मा, छोटू कुमार और घघरा कुमार नामक तीन युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने रखवाले के साथ रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब लूखो यादव ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी। इस हमले में लिखो यादव बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पसराहा थाना पुलिस को सूचित कर लिखित आवेदन दिया। सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर तिहाय निवासी म...