बक्सर, मई 8 -- इटाढ़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत बगही गांव में एक महिला ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगही निवासी प्रमोद राम की पत्नी 23 वर्षीय काया देवी‌ ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...