बगहा, फरवरी 26 -- बगहा। बगहा-2 शहर से सटे जयनगर मुसहर टोली के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा भी नहीं मिल पा रही है। यहां स्कूल तो है पर भवन नहीं है। ऐसे में इस भवन हीन विद्यालय को दो किलोमीटर दूर फरसहनी में सिफ्ट कर दिया गया है। अब छोटे बच्चे दो किमी पैदल चलकर स्कूल जाने से रहे। यहां के अधिकांश बच्चे अधिक दूरी होने के कारण स्कूल नहीं जा रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ जयनगर मुसहर टोली की ही नहीं है, बल्कि बगहा-2 प्रखंड क्षेत्र के 20 स्कूलों की है। इन 20 स्कूलों में भवन नहीं है। डेढ़ से दो किमी दूरी पर इन स्कूलों को दूसरे से टैग किया गया है। इसमें नामांकन ढाई से तीन हजार बच्चे प्राथमिक शिक्षा से कटे हुए हैं। कारण की पांचवीं तक के छात्र डेढ़ से दो किमी पैदल जाने में पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं। ऐसे में अभिभावक व ग्रामीणों में स्कूल भवन को लेकर गहरा रोष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.