बगहा, जून 14 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। भूमि एवं रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को करीब 11 बजे बगहा-सेमरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- बगहा-सेमरा मुख्य पथ को किया जामयातायात पर प्रभाव सड़क जाम होने से करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।विवाद की जानकारी पटखौली थाना अध्यक्ष उत्पलकांत ने बताया कि गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। उन्होंने बताया कि एक पक्ष अपने भूमि की चहार दिवारी कर रहा था जिस पर दूसरा पक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए रास्ता बंद होने की बात कह रहा था । इसी मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आ...