बगहा, जून 26 -- बगहा नगर प्रतिनिधि। गुरुवार की आधी रात के बाद बगहा में अचानक मौसम ने करवट ली। रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। यह भी पढ़ें- बगहा शहर में पहली बारिश में लगा पानीजलजमाव की समस्या तो दूसरी ओर मानसून की पहली ही बारिश ने बगहा नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई वार्डों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की समय पर उड़ाही और सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया और कई मोहल्लों में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- दिन में बदली की धूप से आफत, दोपहर बाद बारिश से राहतकिसानों के लिए लाभकारी रात करीब 12 बजे के बाद मौसम का रुख बदला और तेज गर्मी के बीच बूं...