बगहा, अप्रैल 16 -- चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।सीबीएसई परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस वर्ष बगहा के आधा दर्जन से अधिक निजी विद्यालयों के परिणाम में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। नगर के विभिन्न विद्यालयों में घोषित परिणामों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में अधिकांश बेटियां शामिल रहीं, जिसने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड, मोंटफोर्ट और सनराइज जैसे प्रमुख विद्यालयों के रिजल्ट पर नजर डालें तो पाएंगे कि छात्राओं ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- बगहा में सीबीएसई में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा शिक्षकों का कह...