पटना, फरवरी 27 -- पश्चिम चम्पारण के बगहा में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेगा। यह राज्य का 47वां सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज होगा। इसकी स्थापना के लिए पिछले दिनों राज्य कैबिनेट ने निर्णय भी ले लिया है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 2026 जुलाई से शुरू हो रहे नये सत्र से ही यहां पढ़ाई शुरू हो जाए। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग इस संस्थान को मान्यता दिलाने के लिए जल्द ही एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) को पत्र भेजेगा। एआईसीटीई से मान्यता मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का नामांकन शुरू होगा। विभाग का लक्ष्य है कि सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर सांइस सहित पांच ट्रेड की पढ़ाई शुरू करा दी जाए। विभिन्न ट्रेडों में पढ़ाई के लिए शिक्षकों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी जल्द करने की तैयारी है। एआईसी...