बगहा में बाइक ने किसान को मारी ठोकर, हुई मौत
बगहा, मार्च 25 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पिपरिया में एनएच-727 पर मंगलवार सुबह 10 बजे बीमार मां के लिए दवा लेने जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बेलवा डुमरिया का मनोज चौधरी उर्फ उर्फ विनोद (40) था। हादसे के बाद सवार बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल और पुछताछ की गई है। बाइक सवार की पहचान की जा रही है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बेलवा डुमरिया गांव निवासी मनोज चौधरी उर्फ विनोद अपनी बीमार मां के लिए दवा खरीदने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.