बगहा, मार्च 7 -- बगहा। पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर औसानी गांव में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत हो गई। वह औसानी गांव निवासी जगरनाथ ठाकुर की पत्नी रूमाली देवी (75) थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार रूमाली देवी शनिवार की सुबह नौ बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान औसानी और बांसगांव के बीच बने पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गई। सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें लेकर अनुमंडल अस्पताल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में...