बगहा, अप्रैल 9 -- नीरज कुमार बगहा। शहर में संचालित बच्चों के दो निजी अस्पताल बुद्धा चाइल्ड केयर और अपोलो चाइल्ड केयर पर गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही दोनों अस्पतालों में हड़कंप मच गया।सीएस एवं एसडीएम के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम ने दोनों अस्पतालों की जांच की। हालांकि टीम ने मौके पर जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। टीम का कहना है कि जांच की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। टीम के सदस्य डॉ. के.बी.एन सिंह ने बताया कि उनके साथ अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी संदीप कुमार भी जांच में शामिल थे। उन्होंने कहा कि दोनों अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।गौरतलब हो कि करीब छह माह पूर्व भी सीएस के...