बगहा, अप्रैल 25 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। यूपी और नेपाल के बाद अब बगहा में भी डीजल-पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है। शनिवार को बगहा शहर का हालत यह था कि पूरे शहर में केवल एक ही पेट्रोल पंप पर ईंधन उपलब्ध था। जहां सुबह से ही डीजल पेट्रोल को लेकर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। बगहा शहर से बाहर चखनी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले दो दिनों से अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति ठप रहने से आम लोगों के साथ ही साथ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण आम लोगों की बढ़ने लगी परेशानी लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद कई बार खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ईंधन आपूर्ति बहाल करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.