बगहा, अप्रैल 20 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 पारसनगर में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान दयानंद साह की पत्नी बबीता देवी (30) के रुप में हुयी है। परिजनों के अनुसार, बबीता देवी पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी से पीड़ित थीं। घर में खांसी की दवा और साग सब्जियों पर छिड़काव के लिए रखा कीटनाशक एक ही जगह रखा हुआ था। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे तेज खांसी होने पर जल्दबाजी में उन्होंने दवा समझकर कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेचैन हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार से पांच घंटे तक इलाज चला। स्थिति गंभीर होने पर चि...